जमशेदपुर, फरवरी 24 -- केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश के विकास में झारखंड को भी अहम भूमिका निभानी है। झारखंड में अकूत खनिज संपदा है और इसे अग्रणी राज्य बनाने के लिए यहां के उद्यमियों-व्यापारियों ने कमर कस ली है। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स लगातार इसके लिए प्रयासरत है। वे चैम्बर की ओर से रविवार को चैम्बर भवन में आयोजित संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चैम्बर की मांगों को उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। वे जमशेदपुर प्रवास के दौरान चैम्बर भवन पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए तत्पर है और लगातार इस दिशा में काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि भारत आज पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन चुका है। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि हमारे लिए एक अवसर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.