फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- कस्बा जसराना में कई माह से लावारिस हालत में घूम रही एक विक्षिप्त महिला को आखिरकार व्यापारियों की पहल पर सहारा मिल गया। स्थानीय लोगों की संवेदनशीलता और सामाजिक संगठन की तत्परता से महिला को अब अपना घर आश्रय स्थल फिरोजाबाद में सुरक्षित ठिकाना मिल है। कस्बे में रह रहे लोगों के अनुसार, यह महिला पिछले कई महीनों से निराश्रित स्थिति में सड़कों और गलियों में भटकती दिखाई देती थी। फटे पुराने कपड़ों में वह कभी मंदिरों के बाहर तो कभी बाजार क्षेत्र में अकेले बैठी रहती थी। व्यापारी नवीन शिवहरे की दुकान उसका रात्रि का आशियाना था। कुछ दिन पूर्व मानवीय पहल करते हुए व्यापारियों ने महिला को कंबल भी दिए। इस कार्य में व्यापारी नवीन शिवहरे, दीपक गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने फिरोजाबाद स्थित अपना घर आश्रय स्थल के प्रशासनिक अधिक...