हरिद्वार, जनवरी 6 -- महानगर व्यापार मंडल ने चाइनीज मांझे को लेकर पुलिस-प्रशासन पर सख्त कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब बाजार में चाइनीज मांझा बिक ही नहीं रहा तो फिर यह बच्चों के हाथों तक कैसे पहुंच रहा है? व्यापार मंडल ने मंगलवार को एसपी सिटी से मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाने के साथ दोषियों पर जुर्माना लगाने की मांग करते हुए एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा चोरी-छिपे सप्लाई हो रहा है और अब यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी खुलेआम बेचा जा रहा है, जो चिंता का विषय है। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सचिव युवराज बिष्ट, सोनू चौधरी, लालजी यादव, प्रीत कमल, मनोज कुमार और एसके सैनी मौजूद रहे। हर साल जान लेता है मांझा, फिर भी सप्लाई जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कह...