मुरादाबाद, दिसम्बर 26 -- मुरादाबाद। गुरुवार को मंडी समिति मझोला में आढ़ती व्यापारी संघ की एक बैठक कर नई दुकान बनाने के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ने का विरोध किया गया। किसान यूनियन ने आढ़तियों को समर्थन दिया। आढ़तियों ने कहा कि उनका विरोध जारी रहेगा। मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत करवाएंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को आढ़ती व्यापारी संघ एवं किसान यूनियन का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिल कर मंडी से जुड़ी प्रमुख समस्याओं एवं मांगों को उनके समक्ष रखेगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मंडी में स्थित नीलामी चबूतरों को और अधिक बेहतर, मजबूत एवं सुव्यवस्थित रूप में विकसित किया जाए। परिसर में 70-75 प्रतिशत भूमि वर्तमान में खाली पड़ी है, वहां 38 नई दुकानें बनाई जाएं। मंडी में कार्यरत 128 आढ़ती व्यापारियों को उनके वर्तमान...