बदायूं, जनवरी 26 -- बदायूं, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सदस्य राजेंद्र गुप्ता का जिलाध्यक्ष केबी गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने पटेल चौक पर स्वागत किया। नवनियुक्त सदस्य राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मैं व्यापारियों को आश्वस्त करता हूं कि वह अपनी समस्याओं को लिखित रूप से जिला अध्यक्ष के माध्यम से मुझे भिजवायें, मेरा प्रयास रहेगा कि समस्याओं का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाये। जिलाध्यक्ष केबी गुप्ता ने कहा कि प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता का राष्ट्रीय स्तर पर नामांकन होना हम सबके लिए गौरव की बात है। प्रांतीय मंत्री विनोद गुप्ता, सुनील गुप्ता, जितेंद्र साहू, राहुल रावत, संदीप रस्तोगी, हरिकृष्ण व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.