बरेली, दिसम्बर 15 -- उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को हापुड़ में हुई। इसमें 35 जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि हम प्रदेश के किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। ऑनलाइन कंपनियों पर कड़ा कानून लगाने की बात केंद्र सरकार के सामने रखेंगे। महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने बताया कि महासम्मेलन में बरेली से रोहित जिंदल, दीपक द्विवेदी,अनिल राजपूत, महेंद्र, विष्णु शुक्ला, सोनू मौर्य, सतेंद्र पटेल, प्रमोद रघुवंशी, डॉ प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...