महाराजगंज, दिसम्बर 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी सोमेंद्र मीना ने पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जिले के प्रमुख व्यापारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में व्यापारिक सुरक्षा के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। एसपी ने व्यापारियों से सुरक्षा को लेकर सुझाव मांगा। पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा के उपायों को पूरा करने का सुझाव दिया। बैठक में व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के मुद्दे पर विस्तार से रायशुमारी हुई। पुलिस और व्यापारी वर्ग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बातचीत की गई। एसपी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता में है। कहा कि व्यापारी वर्ग जनपद की आर्थिक रीढ़ है। उनकी सुरक्षा और कारोबार में शांति पुलिस की प्राथमिकता है। व्यापारियों से अपील की कि वे प...