लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ के व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने धूमधाम से ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने बालागंज और यहियागंज में झंडारोहण किया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, और नजीराबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने भी झंडारोहण किया। चारबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ चौधरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने हर्षिता अपार्टमेंट में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। यज्ञसेनी वैश्य हलवाई सभा के पदाधिकारियों ने ऐशबाग स्थित महात्मा श्री यज्ञसेन मंदिर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव अशोक गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे। विजयंत खंड-3 रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.