नोएडा, जनवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में प्रो. एएच सिद्दीकी स्मृति व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन व्याख्यान में 200 शोधकर्ता और विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता महिंद्रा विश्वविद्यालय के प्रो. जीडी वीरप्पा गौड़ा ने शेप फ्रॉम शेडिंग में पार्शियल डिफरेंशियल इक्वेशंस के एप्लिकेशंस विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने पार्शियल डिफरेंशियल इक्वेशंस और न्यूमेरिकल एनालिसिस के प्रैक्टिकल एप्लिकेशंस पर अपने शोध अनुभव साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...