प्रयागराज, फरवरी 10 -- आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग में 'साउथ एशियन डायस्पोरा' विषय पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. मो. शाहिद ने दक्षेस के पतन, बिमस्टेक तथा दक्षिण एशिया के प्रवासियों की वैश्विक राजनीतिक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने गिरमिटिया मजदूरों से लेकर ब्रेन ड्रेन से ब्रेन गेन जैसी अवधारणाओं की व्याख्या की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासी निकाय अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने की। प्राचार्य प्रो. अर्चना पाठक ने प्रवासी भारतीयों की बढ़ती भूमिका पर विचार साझा किए। संचालन डॉ. अनुपमा सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अवधेश कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...