समस्तीपुर, फरवरी 24 -- समस्तीपुर। शहर के सबसे व्यस्त बाजार गांधी गली में करीब 500 से अधिक दुकानें हैं। यहां डेढ़ करोड़ से अधिक का प्रतिमाह कारोबार होता है। सरकार को लाखों रुपये का टैक्स मिलता है। इसके बाद भी इन व्यापारियों को नगर निगम से सुविधाएं नहीं मिलती हैं। व्यापारियों ने बताया कि बाजार की गलियां बहुत संकरी हंै। यहां आपात स्थिति में दमकल की गाड़ी भी नहीं पहुंच पाएगी। इतने बड़े बाजार में एक शौचालय की भी सुविधा नहीं है। इस कारण वहां काम कर रहे व्यापारियों और कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर की गांधी गली से लेकर मूलचंद रोड तक शहर का प्रमुख बाजार है। यहां हर महीने करीब डेढ़ करोड़ का कारोबार होता है। यहां 500 से ज्यादा दुकानें हैं। बाजार में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। रामबाबू चौक होते हुए मेन बाजार तक कभी 200 दुकानें ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.