लोहरदगा, दिसम्बर 14 -- लोहरदगा, संवाददाता।होप और असर के संयुक्त तत्वावधान में लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत उदरंगी पंचायत के उदरंगी गांव के सेंगराटोली स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में एक दिवसीय पंचायत स्तरीय सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य लोहरदगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में होप संस्था के द्वारा महिलाओं के व्यवहार परिवर्तन और घरेलू वायु प्रदूषण को कम करना है। सामुदायिक बैठक को सबिता महली ने संचालित किया। महिलाओं के व्यवहार परिवर्तन और घरेलू वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पूरे साल विभिन्न खेल के माध्यम से कैसे महिलाओं के व्यवहार में परिवर्तन लाया जा सकता है और कैसे घरेलू वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है, इसको लेकर जिला के 13 पंचायत में विभिन्न परदना दीदियों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। बैठक म...