रामगढ़, सितम्बर 13 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 का ऑनलाइन उद्घाटन उच्च न्यायालय झारखंड के मुख्य न्यायाधीश एवं झालसा रांची के मुख्य संरक्षक तरलोक सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय रांची के न्यायाधीश एवं झालसा रांची के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद तथा जीओसी 23 इन्फेंट्री डिविजन मेजर जनरल सज्जन सिंह मान वर्चुअल रूप से शामिल हुए। यह उद्घाटन कार्यक्रम झारखंड के सभी व्यवहार न्यायालयों में एक साथ ऑनलाइन आयोजित हुआ। रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राजीव आनंद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विशाल श्रीवास्तव सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी ऑनलाइन उपस्थित रहे। साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.