सराईकेला, दिसम्बर 5 -- सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत चोरों ने हिमाकत दिखाते हुए व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट के समीप खड़ी बाइक की चोरी कर ली। बाइक मालिक शंभू सिंह सरदार ने सरायकेला थाना में केस दर्ज कराया है। आवेदन में उल्लेख है कि कांड्रा थाना अंतर्गत रायमाड़ा गांव निवासी शंभू सरदार व्यवहार न्यायालय में हाजिरी लगाने आया था। वह अपनी बाइक को न्यायालय के मुख्य गेट के समीप होटल के पास खड़ी कर न्यायालय के अंदर चला गया। शंभू सिंह सरदार जब नाश्ता करने के लिए कोर्ट से बाहर निकला तो बाइक को गायब पाया। आसपास खोजबीन करने के बाद भी जब बाइक का कुछ पता नहीं चला तो गुरुवार को सरायकेला थाना में आवेदन दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...