किशनगंज, मार्च 9 -- किशनगंज। संवाददाता राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत कुमार ने पीठ के सदस्यों एवं अन्य पदाधिकारियों से अपील किया की पक्षकारों को ध्यान में रखते हुए मामलों का निपटारा उदारता पूर्वक एवं नियमानुसार करें। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ओम शंकर ने पक्षकारों से विशेष अनुरोध किया कि वे अपने-अपने वादों का निष्पादन शांति पूर्वक करें। राष्ट्रीय लोक अदालत के पीठ के न्यायिक सदस्य विपिन कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय, मुक्तेश मनोहर,मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, दिव्या अमल,अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी तृतीय, सुरभित सहाय, अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.