लखनऊ, फरवरी 6 -- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शुक्रवार को टास्क फोर्स की बैठक में व्यवहारिक माडल का विकास कर चारे की उपलब्धता बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने दीर्घकालिक समाधान विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि प्रदेश में उपलब्ध गैर-कृषि भूमि व चारागाह भूमि का बेहतर उपयोग करते हुए चारा उत्पादन के तरीकों में व्यापक बदलाव लाकर चारे की कमी को दूर किया जा सकता है। उन्होंने विषय विशेषज्ञों, डेयरी, कृषि, उद्यान व संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर व्यवहारिक माडल तैयार करने का निर्देश दिया, जिससे प्रदेश में चारा उत्पादन को दोगुना किया जा सके। उन्होंने कहा कि हरे चारे के उत्पादन में किसानों को बेहतर आर्थिक रिटर्न प्राप्त होता है, इसलिए किसानों को इस संबंध में जागरूक किया जाए। अधिक उत्पादन के लिए उन्नत बीजों व आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.