रुडकी, फरवरी 16 -- कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी में सोमवार को 21वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में कृषि विकास पर चर्चा की गई। आगामी वर्ष की कृषि कार्य योजना तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता कर पंतनगर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ जितेंद्र क्वात्रा ने परंपरागत कृषि प्रणाली से हटकर बाजार मांग के अनुसार फसल प्रणाली पर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा यदि कृषि को फायदेमंद बनाना है तो किसानों को पशुपालन और उद्यान को बढ़ावा देना ही होगा। उन्होंने समेकित कृषि प्रणाली पर भी कार्य करने की बात किसानों से कहीं। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम कुमार ने केंद्र की ओर से कृषि उत्थान के लिए किए गए कार्यों की जानकारी साझा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...