श्रावस्ती, फरवरी 7 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने शनिवार को इकौना तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखागार में जाकर राजस्व रिकार्डो के बस्तों को देखा। इस दौरान बस्ते अव्यवस्थित तरीके से मिलने पर फटकार लगाई और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, लेखपाल अनुभाग, रजिस्टार, कानूनगो अनुभाग, रिकार्ड रूम, संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नजारत अनुभाग पहुंच कर राजस्व वादों के तहत विभिन्न धाराओं की पंजिकाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिक से अधिक वादों का समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही आय व व्यय पंजिका, शिकायत पंजिका, डाक टिकटों का लेखा एवं तामीला पंजिका आदि की गहनता से जांच की। जिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.