प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए 29 जनवरी से स्ट्रेचर-व्हीलचेयर लेने के लिए मोबाइल को जमा न करने की व्यवस्था लागू की गई है लेकिन इस सहूलियत का लोग दुरुपयोग भी कर रहे हैं। मोबाइल की जगह 90 फीसदी लोग स्टैंड पर आधार कार्ड जमा करके स्ट्रेचर-व्हीलचेयर ले जाते हैं। लेकिन 50 फीसदी लोग मरीज को वार्ड तक पहुंचाने के बाद स्ट्रेचर-व्हीलचेयर दोबारा स्टैंड पर लाकर जमा नहीं कर रहे हैं। इससे स्टैंड पर दूसरे तीमारदार घंटों इंतजार करते रहते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि तीमारदार दूसरा आधार कार्ड आसानी से प्रिंट करा लेते हैं। यही कारण है कि स्टैंड पर लगभग 20 आधार कार्ड ऐसे एकत्र हो गए हैं, जिसे तीमारदार छोड़कर चले गए हैं। वहीं जब मोबाइल जमा करके स्ट्रेचर-व्हीलचेयर ले जाते थे तब मजबूरी में वापस करने आते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.