गंगापार, दिसम्बर 30 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड शंकरगढ़ में संचालित गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों की हालत बदतर में है। कड़ाके की ठंड के बावजूद गोवंशों को ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था की नहीं गई है। अधिकांश गोशालाओं में गोवंशों को केवल सूखा भूसा देकर औपचारिकता निभाई जा रही है। हरा चारा, तो हरा चारा अथवा चोकर जैसी पौष्टिक आहार नदारद है। ठंड के मौसम में जहां गोवंशों को बोरा, टाट या कोट पहनाकर राहत दी जानी चाहिए, वहीं कई गौशालाओं में इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। इसके अलावा अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था भी अधिकांश स्थानों पर नहीं है, जिससे गोवंश ठंड में खुले में ठिठुरने को मजबूर हैं। क्षेत्र की कई गौशालाओं में स्थिति इतनी खराब है कि वहां केवल नाम मात्र की देखभाल हो रही है। लखनपुर क्षेत्र के हिनौती पांडे में निर्मित गोशाल...