हरिद्वार, जुलाई 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से व्यवस्थाधिकारी (राज्य सम्पत्ति विभाग) परीक्षा-2023 की साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त मंगलवार को किया जाएगा। इस संबंध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आयोग ने अगस्त 2023 में विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। 12 अगस्त को आयोजित व्यवस्थाधिकारी (राज्य सम्पत्ति विभाग) परीक्षा-2023 की साक्षात्कार परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 29 जुलाई से अपने प्रवेश पत्र और साक्षात्कार कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.