नोएडा, नवम्बर 26 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में व्यवसाय शुरू करने के लिए युवाओं को 35 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए युवाओं को कारोबार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि केंद्र सरकार की योजना का लाभ उठाते हए अधिक से अधिक युवा कारोबार शुरू कर सके। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत ऋण योजना चल रही है। इसमें न्यूनतम 15 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। योजना के तहत 50 लाख रुपये तक की ऋण पर ही 35 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। ताकि अधिक से अधिक युवा योजना का लाभ उठाते हुए व्यवसाय शुरू कर सके। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अनिल कुमार ने बताया कि पीएमईजीपी के तहत युवाओं को लाभ दिया जा रहा है। युवा योजना के तहत रूचि भी दिखा रहे हैं। इसके साथ ही योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.