सीवान, मार्च 22 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की तरवारा शाखा में वरीय पदाधिकारी सह प्रशासी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पैक्स अध्यक्ष व व्यवसायियों के साथ बैठक हुई। इसमें पैक्स को आने वाले समय में मिलने वाली बैंकिंग सुविधाओं प्रकाश डालते हुए उनसे अधिक से अधिक डिपोजिट बैंक में करने की अपील की गई। शाखा प्रबंधक रणजीत कुमार सिंह ने व्यवसायियों को बैंक की विभिन्न बचत योजनाओं की जानकारी दिया। साथ ही कहा कि बैंक में डिपोजिट के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करें। इस पर व्यवसायी एवं पैक्स अध्यक्षों ने लक्ष्य पूरा करने में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही बैंक के वरीय अधिकारी से मांग किया कि आने वाले समय में धान व गेहूं की बिक्री करने वाले किसानों का शत प्रतिशत खाता सहकारी बैंक में हो। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.