पूर्णिया, फरवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सूरज बिहारी हत्याकांड में फरार चल रहे नामजद आरोपियो के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है। पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय से कुर्की आदेश प्राप्त किया था। जिसके आलोक में पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ बुधवार को इश्तेहार चस्पा की कार्रवाई की है। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के शहर में बने आवास पर इश्तेहार चस्पा किया है। इसके बाद भी अगर ये फरार रहते हैं तो जल्द ही पुलिस कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी। बता दें कि पुलिस ने नेवालाल चौक के बसंत विहार निवासी ब्रजेश सिंह एवं उसके भाई राज सिंह उर्फ नन्दू सिंह, खगड़िया जिला के खरीक थाना के रतनपुरा निवासी वर्तमान में बसंत विहार शिवनगर निवासी स्नेहिल झा उर्फ स्नेहिल ठाकुर एवं उसके भाई आदित्य ठाकुर, गयाजी जिला के नौडीहा गांव के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.