मोतिहारी, जनवरी 2 -- कल्याणपुर, निसं। केसरिया कल्याणपुर पर बुधवार को कायस्थ टोली चौक पर निरज ट्रेडर्स थोक किराना व्यवसायी पिस्तौल के बल पर लूट मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटनास्थल का निरीक्षण कल्याणपुर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मामले का जल्द उद्भेदन कर अपराधियों को चिन्हित कर कारवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। इस मामले में एसआइटी का भी गठन किया गया है। किराना व्यवसायी से बुधवार की शाम चार अपाची सवार अपराधियों ने कनपटी पर पिस्तौल सटा छह लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। थानाध्यक्ष विनित कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार छापेमारी की जा रही है। अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...