जमशेदपुर, जनवरी 20 -- शहर के व्यवसायी देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के अपहरण के तार अब नेपाल से जुड़ने की आंशका है। पुलिस इस हाई-प्रोफाइल केस में नेपाल कनेक्शन की भी गहनता से पड़ताल कर रही है। आशंका है कि अपहरण के बाद कैरव गांधी को बिहार के रास्ते नेपाल ले जाया गया है। कौरव का घर से कंपनी जाने के दौरान 13 जनवरी को अपहरण कर दिया गया था। अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि, फिलहाल पुलिस की मुख्य जांच बिहार के कुख्यात चंदन गिरोह पर केंद्रित है। मामले में सोनू सिंह उर्फ मच्छर समेत तीन अन्य संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है। अब तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड और कॉल डंप का भी विश्लेषण कर चुकी है, जिससे अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया कि सोनारी से कां...