पटना, जनवरी 7 -- व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने चौथा गवाह अमित सुल्तानिया को कोर्ट पेश किया। इस हत्याकांड की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के तहत जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-2 नीरज कुमार की अदालत में चल रही है। लोक अभियोजक राजेश कुमार ने अभियोजन पक्ष के चौथे गवाह अमित सुल्तानिया को कोर्ट में पेश कर गवाही करायी। गवाह से बचाव पक्ष के वकील ने जिरह किया। कांड के अभियुक्त उमेश यादव को बेऊर जेल से पेश किया गया, जबकि अशोक साव को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से पेश किया था। घर लौटते समय 4 जुलाई 2025 की रात 12 बजे गोपाल खेमका को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। यह आपराधिक घटना गांधी मैदान थाने से कुछ ही दूरी पर हुई थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य के साथ चार्जशीट दायर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.