लखनऊ, अक्टूबर 22 -- साइबर जालसाजों ने इंदिरानगर के व्यवसायी को फोन किया उस पर अश्लील वीडियो देखने और मनी लांड्रिंग के केस में जेल भेजने की धमकी दी। चार घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित व्यवसायी ने गाजीपुर थाने में जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी इंदिरानगर अनिद्य विक्रम सिंह के मुताबिक व्यवसायी इंदिरानगर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को उनके पास एक व्यक्ति ने फोन किया। बोला कि वह डाटा प्रोटेक्शन बोर्ड आफ इंडिया का कर्मचारी है। कर्मचारी, व्यवसायी से अश्लील बातें करने लगा। विरोध पर उसने धमकी दी। व्यवसायी के मुताबिक इसके बाद दूसरा फोन आया उसने कहा कि वह कोलाबा थाने का दरोगा आनंद शर्मा बोल रहा है। उसने अश्लील वीडियो और बाते करने का आरोप लगाकार जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद उसने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.