सीतामढ़ी, फरवरी 9 -- मोतिहारी। साइबर फ्रॉड अलग-अलग तरीके से लोगों को अपने ठगी का शिकार बना रहे हैं। कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी को अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख रुपए देने को कहा है। 12 लाख रुपए नहीं देने पर उसकी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर उसके अन्य जान पहचान वालों को भेजने के धमकी दी गई है। पीड़ित व्यवसायी ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पहले उसके मोबाइल पर ह्वाट्सएप कॉल कर साइबर फ्रॉड अश्लील तस्वीर वायरल कर 15 लाख रुपए की डिमांड किए। बाद में उसके अन्य दोस्तों को भी कॉल कर अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देने लगे। जब उसने 15 लाख रुपए देने में असमर्थता जताई तो साइबर फ्रॉडों ने उससे 12 लाख रुपए का डिमांड किया। फिलहाल साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...