मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा में चोरों का उत्पात दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार की रात विवेक विहार कालोनी में व्यवसायी खालिद रहमानी के बंद घर से करीब छह लाख की संपत्ति चोरी कर ली। उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना ने बताया कि वे लोग सादपुरा में रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। लौटे तो मेन गेट समेत सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। आलमीरा तोड़कर जेवरात समेत अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जानकारी हो कि गुरुवार की रात भी चोरों ने मिठनपुरा के जगदीशनगर में होटल व्यवसायी के बंद घर को निशाना बनाकर एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...