मोतिहारी, जनवरी 9 -- तुरकौलिया, निसं.। थाना क्षेत्र के शंकरसरैया फ़तेह टोला गाँव में एक व्यवसाई के घर का ताला तोड़कर चोरी की गयी है। पीड़ित व्यवसाई ध्रुव शंकर प्रसाद ने थाना में आवेदन देकर करवाई की मांग की है। व्यवसाई ने कहा है कि वह नेपाल के वीरगंज में सपरिवार रह कर व्यवसाय करते हैं। यहां का घर बंद रहता है। पर्व त्यौहार व शादी कार्यक्रम में वे गांव आया करते हैं। 6 जनवरी को सुबह में उनका भतीजा घर के मेन गेट का ताला टुटा हुआ देखकर सूचना दिया। नेपाल से अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ आने पर देखा कि घर के अंदर सभी सामान बिखरा हुआ है। अलमीरा व पेटी टूटी हुई है। अलमीरा में रखे जेवरात चोर चुरा लिए है। उन्होंने बताया कि चोरी गयी सामान में 40 पीस चांदी का सिक्का, चांदी के पांच जोड़ी पायल, सोने के अंगूठी व अन्य जेवरात, गैस सिलेंडर, अन्य कीमती सामान व नकद ...