मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना के बीबीगंज आनंदपुरी मोहल्ला निवासी व्यवसायी सुमन कुमार के दो बैंक खातों से साइबर शातिरों ने एक लाख 53 हजार 784 रुपये उड़ा लिए। इसको लेकर व्यवसायी ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर आशुतोष प्रसाद ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुमन ने पुलिस को बताया है कि बीते 25 दिसंबर को चार बजकर 17 मिनट पर आईसीआईसीआई स्थित उनके बैंक खाते से एक लाख 18 हजार 985 रुपये की अवैध निकासी की गई है। उसी दिन चार बजकर 19 मिनट पर यूको बैंक स्थित उनके खाते से 34,799 रुपये की फर्जी ढंग से निकासी कर ली गई। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया दोनों निकासी के संबंध में सुमन ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद साइबर थाने में एफआईआर कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान...