गोड्डा, जनवरी 10 -- पोड़ैयाहाट। पप्पू अंसारी हत्याकांड को लेकर पत्नी आयशा बीबी के आवेदन पर पोड़ैयाहाट थाने में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की उद्भेदन को लेकर शुक्रवार को दिनभर मटिहानी और उसके आसपास के क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है।पुलिस ने उम्मीद जताई है कि शीघ्र कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...