कोडरमा, मार्च 23 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोलकाता से अपनी जमीन संबंधित मामलों को लेकर कोडरमा पहुंचे 40 वर्षीय व्यवसायी सुमित दाहिमा की सुराग ढूढंने कोडरमा पुलिस कोलकाता जाएगी। 17 मार्च से गायब हुआ व्यवसायी का छह दिनों बाद भी कोई सुराग अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है। हालांकि मामले में कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। एसपी अनुदीप सिंह ने डीएसपी दीवाकर कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। कोडरमा पुलिस मामले में कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है। गायब व्यवसायी का झुमरी तिलैया में जमीन संबंधित मामले को लेकर उनके परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.