कौशाम्बी, जून 19 -- नगर पंचायत अजुहा के शांति नगर मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय हरिश्चंद्र पुत्र रामसुमेर टाइल्स व्यवसायी थे। उन्होंने कस्बे में ही टाइल्स की दुकान खोल रखी थी। बुधवार की शाम वह घर से पैदल दुकान जा रहे थे। हाईवे पर देशी शराब की दुकान के पास प्रयागराज से कानपुर जा रही परिवहन निगम की बस ने सड़क पार करते वक्त उनको कुचल दिया था। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद जुटी भीड़ के बीच खुद को घिरता देख चालक-परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। उसमें सवार यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए थे। घटना की वजह से हाईवे के एक लेन पर जाम भी लगा था। मामले में मृतक के बेटे अजय कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.