सीतापुर, जनवरी 29 -- अटरिया, संवाददाता। अटरिया स्थित आम की बाग में किराना व्यापारी का शव फंदे से लटकता मिला। बुधवार शाम को वह बुआ के यहां से घर आने के लिए निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशेश्वरपुर गांव निवासी सोनू (28) खैराबाद के मंसूरपुर गांव में अपनी बुआ के घर गए थे। बुधवार शाम को परिवार वालों से से फोन पर बातचीत वह घर आने घर के लिए निकले थे, देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे। परिवार वालों ने फोन मिलाया पर संपर्क नहीं हो पाया। देर रात परिवार वालों ने अटरिया थाने में सोनू की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और परिवार वाले तलाश कर रहे थे तभी गुरुवार सुबह सरौरा गांव निवासी हनुमान अवस्थी की आम की बाग में पेड़ से फंदे के सहारे सोनू का शव लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसर्मियों ने शव को फंदे से नीचे उतारकर जांच पड़ताल क...