धनबाद, जनवरी 19 -- हरिणा। हरिणा बाजार स्थित प्रदीप मिष्ठान्न के संचालक प्रदीप रवानी का निधन हो गया। उनके निधन पर चैंबर ऑफ कॉमर्स, हरिणा-बाघमारा के आह्वान पर पूरा हरिणा बाजार बंद रखा गया। इस दौरान व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...