गढ़वा, जनवरी 2 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह बाजार के सभी व्यवसायियों से सुरक्षा के दृष्टिकोण से की दुकानों में सीसीटीवी हाईमास्ट लाइट लगाने की अपील की है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि सभी व्यवसायियों और बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक को भी सीसीटीवी लगाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और उद्भेदन में मदद मिलेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि संबंधित लोग एक सप्ताह के अंदर जरूरी पहल करें। मालूम हो कि ज्वेलरी, किराना दुकान, कपड़ा दुकान सहित अन्य दुकानों में चोरों के द्वारा चोरी करने की घटना घटित हो रही है। सुरक्षा की दृष्टि कोण से सभी व्यवसायियों को उससे पहले ही आगाह कर दिया गया है ताकि सीसीटीवी लगा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...