सोनभद्र, फरवरी 8 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के बग्घानाला के समीप एक क्रशर प्लांट पर हुई हत्या मामले में मौके पर पहुंचे एसपी से क्रशर व्यवसायियों ने ओबरा पुलिस की कार्य प्रणाली पर काफी नाराजगी जताई। घटना स्थल पर मौजूद क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन के महासचिव पिंकू सिंह, क्रशर व्यवसाई नंदलाल पांडेय, देवेंद्र केशरी, मनीष सूद सहित दर्जनों व्यवसायियों ने एसपी को बताया कि क्रशर क्षेत्र में कबाड़ियों के महिला चोर गिरोह के आतंक से व्यापारी काफी भयभीत है। बताया कि भलुआ टोला पहाड़ी पर लगी झोपड़ियों की लगभग दो दर्जन महिलाएं प्रतिदिन क्रशर प्लांट से रात में कल पुर्जे सहित भारी समानों की चोरी करती हैं। चोरी का सामान ओबरा स्थित कबाड़ी के यहां बेच देते है। चोर गिरोह के पकड़े जाने पर महिलाएं ओबरा थाने में छेड़खानी या बलात्कार एवं एसीएसटी की...