पलामू, फरवरी 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। डाल्टनगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एवं पलामू जिला व्यवसाई संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पलामू डीआईजी कौशल किशोर से मिलकर गढ़वा में नरेश बाबू सर्राफ दुकान में चोरी मामले में कारवाई हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यवसायियों ने बताया कि 21 फरवरी को अज्ञात अपराधी हिप्नोटाइज कर दुकान से 200 ग्राम के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए । यह दुकान डाल्टनगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के जॉइंट सेक्रेटरी अनूप सोनी के चाचा एवं भाई के द्वारा गढ़वा में संचालित किया जाता है। डीआईजी पलामू ने आश्वासन दिया कि यथाशीघ्र विशेष जांच कमेटी का गठन कर त्वरित कार्यवाही की जाएगी साथ ही इस तरह के सभी मामलों का यथाशीघ्र उद्वेदन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में डाल्टनगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनोद उदयपुरी, संयुक्त सचिव अनूप सोनी, व्यवसाई ...