भागलपुर, जनवरी 20 -- नवगछिया के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में आधे दर्जन व्यवसायियों से अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने और धमकाने की घटना के बाद व्यवसायी दहशत में जी रहे थे। इस संबंध में नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मुख्य बाजार परिसर में पहुंचकर व्यवसायियों से घटना की जानकारी ली और उन्हें निर्भीक होकर दुकान संचालन जारी रखने की सलाह दी। एसडीपीओ ने कहा कि अपराधियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी जल्द ही हो जाएगी। उन्होंने व्यवसायियों से अपील की कि यदि कोई अपराधी उन्हें धमकाए तो तुरंत दिए गए फोन नंबर पर सूचना दें। उन्होंने अपना फोन नंबर भी व्यवसायियों को प्रदान किया। साथ ही कहा कि अपराधियों को किसी भी तरह का संरक्षण नहीं दिया जाएगा। मालूम हो कि ढोलबज्जा बाजार के आधे दर्जन से अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.