औरंगाबाद, जनवरी 28 -- बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से संबद्ध औरंगाबाद जिला इकाई द्वारा पदस्थापना सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन एसपी अंबरीष राहुल, नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, रेडक्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, डॉ चंद्रशेखर प्रसाद, राजू गुप्ता और पुष्कर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुकेश गुप्ता लाल को अध्यक्ष, गौरव अकेला को सचिव और संतोष गुप्ता को संयुक्त सचिव मनोनित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि औरंगाबाद में संगठन का गठन स्वागत योग्य है और व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर लगातार कदम उठाए जा रहे हैं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अंदर के साथ-साथ बाहर भी लगाए जाने चाहिए। ...