आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़,संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा देकर हुनरमंद बनाया जायेगा। जिससे वह रोजगारपरक शिक्षा लेने के बाद रोजगार करके अपने परिवार का भरण- पोषण आसानी से कर सकें। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से कुल 18 ट्रेड की सूची जारी की गयी है। जिसमें से छात्र रूचि के अनुसार अपना दो ट्रेड चुन सकेंगे। जिले में राजकीय विद्यालय 24, एडेड के 97 विद्यालय है। इन विद्यालयों में समग्र शिक्षा के तहत माध्यमिक विद्यालयों के नए सत्र में कक्षा नौ से 12वीं तक छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा दी जायेगी। इसलिए नई शिक्षा नीति के तहत व्यवसायिक शिक्षा पर जोर दे रही है। जिससे छात्र पढ़ाई के साथ साथ रोजगार परक शिक्षा ले सकें। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस को पत्र जारी करते हुए 18 ट्रेड भी जारी किया है। इनमें से वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.