हाथरस, दिसम्बर 5 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज टुकसान में हुआ कैरियर मेले का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, टुकसान में शुक्रवार को कैरियर गाइडेंस मार्गदर्शन मेले का आयोजन डीआईओएस के निर्देशन में किया गया। कैरियर मेले का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न व्यावसायिक विकल्पों और उनके भविष्य के पथ के बारे में जागरूक करना था। इस महत्वपूर्ण अवसर पर डा. मोनिका उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्रों को प्रेरित किया और उन्हें सही करियर चुनने के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू पाठक ने की। तथा उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा पंख डायरी बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया । करियर मार्गदर्शन मेले में विशेष योगदान कैर...