बोकारो, जून 9 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के व्यवसायिक प्रतिष्ठान, धर्मशाला, विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल, लॉज और हॉस्टल , होटल के लाईसेंस, ट्रेड सहित मानकों के जांच को लेकर निगम की टीम जुट गई है। अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने क्षेत्र के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि को निगम सहित विभाग की जारी गाईडलाईनों का पालन करने को लेकर नोटिस जारी किया। जिसमें उन्होंने निगम के बगैर संचालित भवनों को बंद करने की बात कही। एएमसी ने कहा कि ट्रेड सहित अन्य मानकों का पालन करना अनिवार्य है। इससे निगम की भारी राजस्व नुकसान के साथ हादसा आदि भी होने की संभावना बना रहता है। जिसमें अग्निश्मन, कचरा निस्तारण, पार्किंग व्यवस्था आदि शामिल है। क्षेत्र में करीब सौ से अधिक बैंक्वेट हॉल है। दस के पास ही लाईसेंस लेकिन उसमें भी तय मानक के विपरीत काम करने की शिकायत है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.