पलामू, दिसम्बर 23 -- मेदिनीनगर। आजसू छात्र संघ के एनपीयू प्रभारी हिमांशु राज ने कहा है कि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेज यथा जीएलए, जेएस और महिला कॉलेज में संचालित वोकेशनल कोर्स को हटाकर एनपीयू में शिफ्ट कराना अनुचित है। इससे कॉलेजों की शैक्षणिक व्यवस्था भी कमजोर पड़ेगी। कुलपति अपने निर्णय में सुधार नहीं करेंगें तो आजसू छात्र संघ आंदोलन की दिशा में कदम उठाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...