अंबेडकर नगर, फरवरी 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र पांती में शुक्रवार को किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को व्यवसायिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया कि इसके आधार पर किसान खुद को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ अमरजीत ने कहा कि मशरूम, केला, मसाला, जड़ी बूटी समेत अन्य व्यवसायिक खेती की भी तरफ किसानों को अपना ध्यान देना चाहिए। इन खेती के लिए न सिर्फ अनुदान दिया जाता है, बल्कि निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है। व्यवसायिक खेती से आय में वद्धि होगी, जिससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। कहा कि इसके अलावा पशु पालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन पर भी किसानों को ध्यान दिए जाने की जरूरत है। इसके लिए शासन से अनुदान मिलता है। ऐसा कर सिकान खुद को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकते हैं। कहा कि यदि...