संतकबीरनगर, जून 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में डीएम आलोक कुमार ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में जिन भूखंडों का व्यवसायिक उपयोग नहीं किया जा रहा है, उनके आवंटन को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही समस्याओं को देखा। उद्यमियों से वार्ता करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। खाली पड़े भूखंडों और उपयोग में नहीं आ रहे भूखंडों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। औद्योगिक क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे डीएम ने सबसे पहले पौधरोपण किया। इस दौरान उद्यमियों ने अपनी समस्याओं से डीएम को आवगत कराया। जिलाधिकारी ने उसके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की सभी समस्याओं को दूर कराया जाएगा। जिले में उद्यमियों को बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.