जहानाबाद, नवम्बर 26 -- अरवल निज संवाददाता। सदर प्रखंड परिसर के पार्क में दिवंगत व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार यादव के अचानक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल लोगों ने स्वर्गीय मनोज यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सभी ने कहा कि यह घटना काफी हृदयविदारक है। श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करने वालों में अरवल विधायक मनोज शर्मा, सुबोध यादव, समाजसेवी चंदन यादव, राजद युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण यादव, धनजी, जिला परिषद सदस्य ऋषि कला, विकास यादव, वार्ड परिषद सदस्य दीपू रंजन उर्फ लल्लू, धोनी यादव, सांसद प्रतिनिधि देवीलाल, अरुण यादव, राजा यादव, अमितेश कुमार, रविंद्र कनौजिया, पैक्स अध्यक्ष दिलीप शर्मा, सुभाष सिंह यादव सहित जिले के विभिन्न राजनीतिक दल के नेता समाज और बुद्धिजीवी शामिल हुए। फोटो- 26 ...