हल्द्वानी, जनवरी 16 -- हल्द्वानी। लोहड़ी पर्व के अवसर पर सार्वजनिक स्थान पर शस्त्र लहराते हुए फायरिंग करने के आरोपी को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसमीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। फेसबुक पर जसमीत सिंह नामक यूजर ने पोस्ट किए गए एक वीडियो में आरोपी को रिवॉल्वर से फायरिंग करते हुए देखा गया था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ.मंजुनाथ टीसी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर किया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि आरोपी के पिता स्वर्णकार हैं। आरोपी भी उनके साथ दुकान में बैठता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...